पात्रता: उम्मीदवार का कम से कम 8वीं कक्षा उत्तीर्ण होना अनिवार्य है तथा उसका जन्म 01 जनवरी 2001 को या उसके बाद हुआ होना चाहिए।
आवेदन शुल्क: आवेदन शुल्क किसी भी परिस्थिति में वापस नहीं किया जाएगा।
परीक्षा का माध्यम: परीक्षा केवल ऑफलाइन मोड में आयोजित की जाएगी।
प्रवेश पत्र (Admit Card): उम्मीदवार अपना प्रवेश पत्र परीक्षा से पहले Guru Academy से प्राप्त कर सकते हैं।
समान अंक होने पर रैंक: यदि दो या दो से अधिक उम्मीदवारों के अंक समान होते हैं, तो उनकी आयु के आधार पर रैंक निर्धारित की जाएगी। कम आयु वाले उम्मीदवार को उच्च रैंक दी जाएगी।
आधिकारिक उत्तर कुंजी: परीक्षा की आधिकारिक उत्तर कुंजी परीक्षा के बाद Guru Academy के Official Instagram पेज पर जारी की जाएगी।
परिणाम: परीक्षा का परिणाम Guru Academy के official Instagram पेज पर घोषित किया जाएगा।
छात्रवृत्ति राशि: छात्रवृत्ति की राशि में किसी भी प्रकार का परीक्षा शुल्क शामिल नहीं है। परीक्षा शुल्क का भुगतान उम्मीदवार को अलग से करना होगा।
विवाद की स्थिति में: किसी भी प्रकार के विवाद की स्थिति में अंतिम निर्णय लेने का अधिकार गुरु अकादमी के पास सुरक्षित रहेगा।